अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में कलश सिंह ने बढ़ाया मान
फतेहपुर, अप्रैल 21 -- धाता। नगर पंचायत क्षेत्र के हरदंवां गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र कलश सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रयागराज स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। खास बात यह है कि कलश सिंह कक्षा तीन के छात्र हैं और इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की सीख दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.