अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल का एक मुख्य गुर्गा गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सिंडिकेट से जुड़े एक और मुख्य गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वसंत विहार निवासी 45 वर्षीय ऋषभ कपूर के रूप में हुई है। उसके पास से ऑस्ट्रिया में बनी एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार, ऋषभ कपूर इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी दीपक नंदा उर्फ दीपक खत्री उर्फ मामा का बेहद करीबी सहयोगी है, जो सीधे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था। पुलिस टीम ने दीपक खत्री के खुलासे और पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर 3 सितंबर को ऋषभ कपूर को वसंत विहार से दबोचा।
ऋषभ कपूर का पेशा ऋषभ वसंत विहार के एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.