मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी। विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग अब नई थीम के साथ विस्तार पा रही है। पहली बार ईद के चांद और इस्लामी प्रतीकों को पेंटिंग में उकेरा जा रहा है। कलाकारों की इस पहल को देश और विदेश के बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी है। वहीं यहां के कलाकारों को भी लाखों के ऑनलाइन व ऑफलाइन डिमांड मिली है। भारतीय लोक कला की पहचान बन चुकी मधुबनी पेंटिंग अब अपनी पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए नए विषयों को भी समेट रही है। पहली बार ईद पर्व से जुड़ी भावनाओं और प्रतीकों को पेंटिंग में उकेरने की पहल शुरू हुई है। रामनगर, मंगरौनी, मधुबनी शहरी क्षेत्र, जितवारपुर, रांटी, रांटी शेखटोल, इजरा, झंझारपुर, बिस्फी और आसपास के इलाकों के कलाकार इन दिनों ईद थीम पर पेंटिंग तैयार करने में जुटे हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से इन पेंटिंग्स की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.