अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. राधा सम्मानित
रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर। हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. राधा वाल्मीकि ने 'वैश्विक विकास में संस्कृति और विज्ञान की भूमिका' विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। शोध पत्र प्रस्तुति के उपरांत डॉ. राधा को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, हॉलीडे टर्मिनस टूरिज्म, मकाऊ एंड हांगकांग टूर-2026 के शैक्षिक भ्रमण संयोजक मनीष सुंदरियाल ने उन्हें 'इंस्पायरिंग ट्रैवलर अवॉर्ड' प्रदान किया। ग्लूकोमा जैसी गंभीर बीमारी के कारण 75 प्रतिशत दृष्टि प्रभावित होने के बावजूद डॉ. राधा अपनी उपलब्धियों से देश-विदेश में पहचान बना रही हैं। पंत इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं साहित्यकार डॉ. राधा ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सकारात्मक और सुधारवादी दृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.