भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 28-29 मार्च को होगा। इसका विषय 'भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं का बदलता स्वरूप' रखा गया है। इसमें वक्ता के तौर पर कई विद्वान राज्य से बाहर के आएंगे। तैयारी को लेकर प्राचार्य डॉ. निशा झा ने अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं। जो सेमिनार के आयोजन से लेकर आने वाले अतिथियों को लेकर व्यवस्थाएं करेंगी। सेमिनार के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा होंगे। जबकि संरक्षक के रूप में डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह होंगी। संयोजक के रूप में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा और आयोजन सचिव संगीत विभाग की हेड डॉ. अमृता प्रियंवदा होंगी। संयोजक डॉ. झा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यही नहीं लोक कलाएं तेजी से विलुप्त हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.