फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के आयोजन अब डेढ़ महीना रह गया। ऐसे में पर्यटन निगम ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी है। इस बार अंतरराष्ट्रीय मेला परिसर में 1200 स्टॉल पर देश व विदेश की हस्त शिल्प कला के अद्भुत नमूने देखने को मिलेंगे। स्टॉल को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी को समाप्त होगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। हरियाणा पर्यटन निगम ने स्टॉल पर छान बांधने का काम तेजी से शुरू करवा दिया है। इसके अलावा स्टॉल की मरम्मत का भी काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर दीवारों के साथ स्टाॅल की फर्श पर भी गोबर व मिट्टी की लिपाई का काम तेजी से चल रहा है, जो 10 से 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। वहीं 127 अस्थायी स्टॉल को स्थायी करने का काम भी तेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.