पटना, अप्रैल 9 -- बिहार की अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उससे सटे नो मैन्स लैंड और उसके 15 किलोमीटर के दायरे में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फरवरी में हुए सीमांचल दौरे के बाद अब तक मधुबनी में पहचान की गई सभी 186 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया है। किशनगंज में सभी 34 चिह्नित अतिक्रमण हटा दिए गये हैं। पश्चिमी चंपारण में भी 272 में 261 अतिक्रमण हटाए गए हैं। शेष के लिए नेपाली अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। चंपारण के 1237 और मधुबनी के 358 बॉर्डर पिलर की नियमित निगरानीगुरुवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौ...