अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकाली गईप्रभात फेरी और साइकिल रैली
रांची, सितम्बर 8 -- कर्रा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कर्रा प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास) के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से जनचेतना केंद्रों में कार्यक्रम हुए। विद्यालयों में प्रात:कालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी और साइकिल रैली निकालकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। पोस्टर के माध्यम से भी अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। यह भी पढ़ें- जागरूकता रैली निकाली गई कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.