गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित गणेशा बॉक्सिंग अकादमी में पलामू प्रमंडल के पहले अंतरराष्ट्रीय साईकिलिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर नरेंद्र द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि विपिन बिहारी तिवारी उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने मोहम्मद आमिर रियाज को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि 29 से 31 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित साईकिलिंग प्रतियोगिता में बंशीधर नगर निवासी मोहम्मद आमिर रियाज ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर पलामू प्रमंडल के पहले अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि गढ़वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.