हरिद्वार, अप्रैल 30 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रो. अरविंद नारायण मिश्र ने थाईलैंड के बैंकाक स्थित महिडोल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में शोध पत्र प्रस्तुत किया। सम्मेलन का विषय 'एशिया में भारतीय प्रवासी समुदाय की स्थिति' रहा। प्रो. मिश्र ने 23-24 अप्रैल को 'भारतीय प्रवासी समुदाय : सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं धार्मिक एकता और प्रगति का प्रतीक' विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने दक्षिण एशियाई देशों के संदर्भ में भारतीयों की भूमिका को स्पष्ट किया। सम्मेलन में आठ देशों के 100 से अधिक विद्वान शामिल हुए। उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत के विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। बैंकाक से लौटने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पाण्डेय, कुलसचिव दिनेश कुमार सहित शिक्षकों व छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.