अयोध्या, दिसम्बर 14 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं सहायक प्राध्यापक (फसल कार्यिकी विभाग) डॉ. आलोक कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय फसल कार्यिकी समिति के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना व्याख्यान देने के लिए कोयंबटूर रवाना हुए। डॉ. सिंह के साथ उनके शोध छात्र भी सम्मेलन में अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए प्रस्थान किए। डॉ. आलोक ने बताया कि वे इस सम्मेलन में गेहूं पर अत्यधिक तापमान (हीट स्ट्रेस) के प्रभाव विषय पर किए गए अपने शोध कार्य पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन की आयोजन समिति द्वारा उन्हें उक्त विषय पर आमंत्रित व्याख्यान देने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.