हाथरस, अक्टूबर 3 -- हाथरस। उडुपी कर्नाटक में आयोजित आयुर्वेद के 6वें क्षमत्‍वम् 2026"अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वीआर अथर्व वेदा फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विशेष शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आयुर्वेद एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति, निदेशक ऑल् इंडिया इंस्टीयूट ऑफ आयुर्वेद द्वारा विशेष शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।सम्मेलन में आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा एवं वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने, शोध, नवाचार और आयुर्वेदिक चिकित्सा की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।वीआर अथर्व वेदा फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की भागीदारी आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण के क्षेत्र में का...