वाराणसी, सितम्बर 1 -- ​वाराणसी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। चार से नौ सितंबर तक एफडीआई 2026 के वैश्विक अधिवेशन में दुनिया भर के लगभग 190 देशों के प्रतिनिधि, दंत चिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में डिजिटल डेंटिस्ट्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, नए ओरल केयर मैटेरियल्स और अत्याधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डॉ. मनोज श्रीवास्तव 50 सदस्यीय दल के साथ दो सितंबर को रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- 138 देशों के 3,317 चावल खरीदारों ने कराया पंजीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...