अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रो. शोभा को लंदन से आमंत्रण
बगहा, सितम्बर 8 -- बेतिया। उच्च शिक्षा एवं वैश्विक विवि रैंकिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रो. डॉ. शोभा लाल, निदेशक (उच्च शिक्षा) एवं सलाहकार, बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गोरखपुर को लंदन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में विश्वभर के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि व शिक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की उपलब्धियों, चुनौतियों और संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.