पटना, जून 9 -- दानापुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। रेलवे समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। यह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू होकर दानापुर स्टेशन तक गया। नेतृत्व डीआरएम विनोद कुमार ने किया। इस क्रम में समपारों (लेवल क्रॉसिंग) व विभिन्न स्टेशनों पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।  सड़क का इस्तेमाल करने वाले को लेवल क्रॉसिंग पार करते समय खतरों के बारे में जागरूक किया गया है। मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर स्काउट एंड गाइड के सदस्यों एवं रेलवे पर्यवेक्षकों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को मोटर वाहन से संबंधित संरक्षा की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर निकली प्रभात फेरी दानापुर मंडल सांस्कृतिक संघ ...