अंतरराष्ट्रीय संस्था की एडवाइजरी काउंसिल में मनोनीत हुए डॉ. अमित राय जैन
बागपत, नवम्बर 26 -- बड़ौत। प्रख्यात इतिहासकार एवं पुरातत्त्ववेत्ता डॉ. अमित राय जैन को अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था सेंटर फॉर ग्लोबल नॉनकिलिंग की एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है। संस्था के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनूप स्वरूप ने 24 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर उनका मनोनयन किया। डॉ. अमित राय जैन श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। होनोलूलू, हवाई स्थित सेंटर फॉर ग्लोबल नॉनकिलिंग विश्वभर में हिंसा और हत्या की प्रवृत्तियों को समाप्त करने, अहिंसक समाज के निर्माण, शांति शिक्षा तथा मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। संस्था को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में विशेष परामर्शदात्री दर्जा प्राप्त है। साथ ही यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के वायलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.