मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी (आईएएस) विशाल कुमार ने 150 से अधिक श्रमिकों को प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान श्रमिकों को शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार ने श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्हें शासन से मिलने वाली योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। सहायक श्रम आयुक्त ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्व को बताते हुए श्रमिकों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- योजनाओं की बरसात, शिविर में श्र...