मेरठ, मई 1 -- भराला सिवाया टोल प्लाजा मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यातिथि एमएसबी एजुकेशनल महाविद्यालय की प्राचार्या डा. दुर्गेश पालीवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, परिश्रम और सहानुभूति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शशि शर्मा, विभा, आभा शर्मा, मनोज चौहान, प्रीति तोमर, शालिनी गोयल, सोनू शर्मा, ईशा, नेहा, नीतू, रमा सक्सेना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.