प्रयागराज, जनवरी 29 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की ओर से गुरुवार को शोध छात्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. कश्मीरी लाल मित्तल ने अमेरिका में अपने लंबे शोध और शिक्षण अनुभव को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शोध संस्कृति, वहां की कार्यप्रणाली तथा उच्च स्तरीय अनुसंधान की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान शोध एवं उद्योग-शैक्षणिक सहयोग तथा नवाचार की भूमिका पर भी चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा लक्ष्य दुनियाभर के शोध समुदाय को एक मंच पर लाकर शोध सहयोग को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...