सहारनपुर, अगस्त 24 -- सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक मंच पर सहारनपुर की पहचान को नई मजबूती मिली है। आशा मॉडर्न स्कूल, चंद्र नगर के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई कोऑर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित आईसी3 (इंटरनेशनल करियर एंड कॉलेज काउंसलिंग इनिशिएटिव) में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से नामित किए जाने के बाद डॉ. दिव्य जैन की इस मंच पर सहभागिता को जिले की शैक्षिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। आईसी3 अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षिक मंच है, जो विद्यालयों में करियर एवं कॉलेज काउंसलिंग, विद्यार्थी कल्याण तथा स्कूल-विश्वविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। इस मंच पर डॉ. दिव्य जैन की सहभागिता से सहारनपुर को राष्ट्रीय और अंत...