पटना, नवम्बर 19 -- चौदह दिवसीय 44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बीते 14 नवंबर से शुरू हो गया है। मेला स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआईसी) स्टॉल का उद्घाटन उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक जेपीएस बजाज ने किया। मेले में एलआईसी की विभिन्न योजनाओं, एजेंट के रूप में उपलब्ध कॅरियर, एलआईसी की ई-सेवाओं व ऑनलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। एलआईसी ने कार्यालय को पेपरलेस बनाने का प्रयास हो रहा है। ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने की सुविधा ग्राहकों को दी गई है। इस वर्ष एलआईसी अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.