लातेहार, अगस्त 1 -- लातेहार,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय रेफरी सह झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस के लातेहार आगमन पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी तथा जिला सचिव प्रवीण मिश्रा ने उनका अभिनंदन किया।

बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम लातेहार प्रवास के दौरान आयोजित बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम राज, सीईओ डॉ. निशिकांत पाठक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अमरजीत सिंह खेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, आयोजन सचिव संजय ठाकुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शेखर बोस ने लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बे...