बुलंदशहर, मई 11 -- विराज रेस्तरां में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और शक्ति साहित्य संस्था की ओर से रविवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक के जरिए बालिकाओं ने मां की ममता का महत्व समझाया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की अध्यक्ष ऋतु गुप्ता ने बताया कि माता-पिता का कोई एक दिन नहीं होता। प्रत्येक दिन उन्हीं से होता है। शुभारंभ रेणु तायल और साधना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बालिकाओं ने ऋतु गुप्ता की ओर से लिखित लघुकथा मां का शॉल को नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान रेखा अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शिखा सिंघल, शेफाली पांडे, मीनू गुप्ता, महिमा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- मातृदिवस पर कवि सम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.