देहरादून, दिसम्बर 22 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी को उत्तराखंड मे उत्कृष्ट कार्य करने, सर्वाधिक सदस्य बनाए जाने पर अयोध्या में सम्मानित किया गया है। ये सम्मान श्रीराम जन्मभूमि के संयोजक चंपत राय एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सोमवार को प्रदान किया। चंपत राय ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनायें दी हैं। इस अवसर पर महामंत्री रमेश गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, दीपक मित्तल, अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, रजनीश अग्रवाल, संजय गर्ग, रामगोपाल कंसल, सुनील गुप्ता, संदीप पंड्या आदि उपस्तिथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...