अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों की सुनी समस्या
महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर फरेंदा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व बीडीओ अतुल कुमार ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने कहा कि वृद्ध जनों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। कहा कि खुशी होती है कि यहां वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की अच्छे से सेवा हो रही है। इस दैरान जिला युवा अधिकारी प्रखर शर्मा, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा, समाजसेवी देवी शरण दुबे, परमात्मा विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बुजुर्गों के अनुभव समाज की महत्वपूर्ण धरोहर सुविधा देना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.