हल्द्वानी, अगस्त 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन अब राजकीय स्तर पर किया जाएगा। समाज कल्याण निदेशालय की ओर से राज्य के सभी जिलों में एक अक्तूबर को भव्य आयोजन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से वरिष्ठ नागरिकों में खुशी है। निदेशक समाज कल्याण संजय कुमार ने बुधवार को सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला स्तरीय समिति का अनुमोदन प्राप्त कर एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, महासचिव डीके पांडे और संयोजक सदस्य ललित मोहन लोहनी ने निदेशालय के इस निर्णय पर खुशी जताई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वरिष्ठ नागरिक आपके द्वार अभियान में...