रांची, जुलाई 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा वूशु अकादमी की खिलाड़ी अंजना महतो के अंतरराष्ट्रीय वूशु (तावलु) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर रविवार को सिल्ली स्टेडियम के समीप स्थित तीरंदाजी भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा वूशु अकादमी की ओर से किया गया, जिसमें अकादमी के संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में सुदेश महतो ने अंजना महतो को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक, आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष महतो और नरोत्तम गोराई ने अंजना के माता-पिता उदय नाथ महतो और सरूबाली देवी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अकादमी के 34 पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर ...