अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने जीते छह पदक
देहरादून, अगस्त 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जॉर्जिया के बाटूमी शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। राज्य के चार खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।प्रतियोगिता के सांडा वर्ग में अंशिका असवाल, श्रेयांशु और शुभम रावत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में उत्कृष्ट तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए पदक सुनिश्चित किए। वहीं ताउलु वर्ग में अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सबसे सफल खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- बाटूमी अंतरराष्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.