अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अंजना
रांची, जुलाई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की छात्रा और अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो बाटुमी (जॉर्जिया) में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 40 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं। सोमवार को रांची विश्वविद्यालय में उनका स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने अंजना का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश, राज्य और विवि के लिए गर्व का विषय है और इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता सहित शिक्षकों व अधिकारियों ने अंजना के सफल प्रदर्शन और पदक जीतने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.