रांची, अगस्त 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वरीय उपाध्यक्ष नेहा मेहता ने गुरुवार को बुकरु स्थित आवास पर अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी को सम्मानित किया। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की बेटियां विश्व स्तर पर राज्य व देश का नाम रोशन कर रही हैं। 30 जुलाई से 4 अगस्त तक जॉर्जिया के बतुमी में आयोजित बतुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में सिल्ली के बासलुरी गांव की अंजना ने ताओलू स्पर्धा (विंग चुन व डबल डैगर) में दो कांस्य पदक जीते।अंजना ने अपनी सफलता का श्रेय सुदेश महतो को दिया, जिन्होंने उन्हें खेल किट उपलब्ध कराई और सिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कोच एस वाहिद अली से प्रशिक्षण का अवसर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दो कांस्य पदक जीतकर लौटी अंजना का सिल्ली में स्वागत मौके पर...