रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। पुस्कॉन 2026 के पहले दिन शैक्षणिक और वैज्ञानिक गतिविधियों का सफल आयोजन हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने बाल, मूत्र रोगियों की जटिल सर्जरी का सफल प्रदर्शन किया। सम्मेलन में रांची यूरोलॉजी सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में कुल पांच जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सर्जरी का लाइव टेलीकास्ट बीएनआर चाणक्या होटल में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए किया गया। इसमें देशभर से आए चिकित्सकों को उन्नत शल्य तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आए छात्रों और रेजिडेंट्स ने शोध-पत्र एवं केस स्टडी प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया। इन प्रस्तुतियों ने युवा चिकित्सकों की शोध क्षमता और अकादमिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया। इसके अलावा, राष्ट्रीय और अंत...