चम्पावत, दिसम्बर 14 -- चम्पावत। चम्पावत के 17 सदस्यीय छात्र छात्राओं के दल ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में हिस्सा लिया। कार्यक्रम पंचकूला हरियाणा में हुआ। जहां विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित तमाम जानकारी हासिल करने का मौका मिला। जिला विज्ञान समन्वयक नवीन पंत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विलेज नालंदा के जगदीश चंद्र बोस हाउस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में चंद्रयान तीन के लांच के समय इसरो के प्रमुख रहे एस सोमनाथ ने बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.