गाजीपुर, जून 9 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस के अवसर पर सोमवार को दिलदारनगर बाजार स्थित 86बी-टी रेलवे फाटक पर जागरूकता रैली निकाली गई। रेल कर्मियों ने पोस्टर और पंपलेट वितरित कर लोगों को रेलवे फाटक पार करते समय सावधानी बरतने तथा ट्रेन के आवागमन के दौरान बंद फाटक को पार न करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों और बाइक सवारों से अपील की कि फाटक बंद होने पर धैर्य रखें और ट्रेन गुजरने के बाद ही रेलवे क्रॉसिंग पार करें। कान में इयरफोन लगाकर, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए या तेज संगीत सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार न करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- रेल लाइन पार नहीं करें लोग, सिविल डिफेंस ने चलाया जागरूकता अभियान बिना गेटमैन ...