लातेहार, जून 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर टोरी रेलवे फाटक पर रेल प्रबंधन ने विशेष जागरुकता अभियान मंगलवार को चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेलवे फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित तरीके से रेल फाटक पार करने की जानकारी दी। लोगों को बताया कि फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। साथ ही रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल का उपयोग न करने और सिग्नल का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर सुरक्षित ट्रैक पार करने का दिया संदेश अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का का...