मधुबनी, मई 8 -- मधुबनी,एक संवाददाता। वैश्विक शांति, मानवता और आतंकवाद के विरोध का उठा मुद्दा अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर स्थानीय रेडक्रास अस्पताल परिसर में "युनाइटेड ह्यूमैनिटी" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास सचिव डॉ. गिरीश पाण्डेय ने किया। गोष्ठी की शुरुआत रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में रेडक्रास के बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व रेडक्रास दिवस पर मानव सेवा की ली शपथमुख्य वक्ता का संबोधन मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र सिंह निराला ने अपने संबोधन में ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध और हिंसा के कारण मानवता आज संकट में है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय को आगे बढ़कर शां...