देवघर, मार्च 20 -- देवघर। अंतरराष्ट्रीय रंगमंच दिवस प्रति वर्ष 27 मार्च को विश्वभर में फैले नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट के विभिन्न केंद्रों में मनाया जाता है। इसी क्रम में स्थानीय ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स एवं विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के संयुक्त बैनर तले 27 मार्च को दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मौलिक फिल्म मुंबई के निदेशक शत्रुघन प्रसाद को देवघर के एनजीसी क्लब के संस्थापक प्रशांत कुमार चटर्जी की स्मृति में नाट्यकार प्रशांत चटर्जी स्मृति पुरस्कार की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की जाएगी। साथ ही निबंध, रंगभरो एवं पोर्टेट पेंटिंग प्रतियोगिता के 22 विजेता प्रतिभागियों को ओमसत्यम इंस्टिट्यूट के निदेशक सह विवेकानंद संस्थान के केंद्...