हरिद्वार, जून 19 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व गुरुकुल कांगड़ी विवि के दयानंद स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आशु चौधरी ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्वभर में योग को स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ...