अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की बनाई रूपरेखा
पलामू, जून 17 -- हुसैनाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योग समिति ने मोहम्मदगंज में बैठक कर योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का इसमें निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कक्षा का आयोजन होगा, जिसमें प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण आधार है। योग साधकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि योग का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। बैठक में योग शिक्षक सुनील मेहता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.