अंबेडकर नगर, जून 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। जनपद में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता अभियान में विभिन्न योग संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और प्रशिक्षित योग शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योग दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में योग प्रतियोगिताएं, पोस्टर, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। यह...