हल्द्वानी, जून 17 -- नैनीताल। हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से कार्यालय ज्ञापन जारी करते हुए, न्यायिक स्टाफ, हाईकोर्ट बार के सदस्यों, कोर्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत एडवोकेट जनरल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। योग कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7:30 बजे से 8:15 बजे तक हाईकोर्ट परिसर स्थित मुख्य न्यायाधीश ब्लॉक के भूतल पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी ज्ञापन में कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से सफेद टी-शर्ट पहनकर आने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- पीएसी जवानों ने किया योगाभ्यास यह भी प...