गढ़वा, जून 21 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर नगर पंचायत अध्यक्षा साधना देवी और विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि योगः कर्मसु कौशलम् अर्थात अपने कर्म में कुशल होना भी योग है। संपूर्ण विश्व योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। योग से जीवन संयमित बनता है और यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि योग रोगों को दूर भगाने का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया योगाभ्यास विद्यालय के योग प्रमुख आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने पतंजलि मंत्र ...