शाहजहांपुर, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोर फाउंडेशन के तत्वावधान में होली एंजल स्कूल चिनौर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक त्रिपाठी और पांडे ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभ बताए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया。 यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोर फाउंडेशन का योग शिविर, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शुभारंभकार्यक्रम का महत्व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वै...