बिजनौर, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभागियों को एक हजार टी-शर्ट वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर योग कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को टी-शर्ट प्रदान की गईं। प्रतिभागियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लोग इससे जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना और खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में धूमधाम से मनाया योग दिवस यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में ग...