अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीएम डीएवी में विशेष योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
हरिद्वार, जून 21 -- हरिद्वार,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भूपतवाला स्थित बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में विशेष योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाएं कराई गईं तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह भी पढ़ें- टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.