गंगापार, जून 21 -- योग दिवस के मौके पर रविवार सुबह भारतगंज में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत परिसर से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। नगर पंचायत भारतगंज परिसर में आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने पद्मासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की भी जानकारी दी गई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। यह भी प...