कोडरमा, जून 21 -- जयनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जयनगर अंचल सभागार में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी, बाल विकास परियोजना विभाग, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं कर्मी, पर्यवेक्षक, ग्रामीण पुलिस तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार तथा योग प्रशिक्षक कैलाश कुमार वर्णवाल एवं दीपा भारती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयनगर अंचल सभागार में हुआ योग कार्यक्रम यह भी पढ़ें- भरनो में विद्यालयों व संस्थानों में हुआ योगाभ्यास यह भी पढ़ें- मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में यो...