कोडरमा, जून 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाघमारा स्थित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने किया, जबकि योगाभ्यास विद्यालय के वरीय शिक्षक पिंटू कुमार पांडेय द्वारा कराया गया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने विशेष योग कार्यक्रमयोग के महत्व इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद राणा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों से बचाव के लिए योग और प्राणायाम सबसे प्रभावी माध्यम हैं। योग के नियमित अभ्यास से शरीर में असीमित ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए प्रत्येक ...