अररिया, मार्च 23 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसएसबी 56वीं वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयोजित की गयी। कमांडेंट शाश्वत कुमार के मार्गदर्शन में 'आई' समवाय जोगबनी के अंतर्गत सीमा चौकी तेलियारी के कार्यक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरानी जोगबनी में योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के फायदे भी बताए गए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.