अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एसएसबी जवानों ने किया योग अभ्यास
अररिया, मई 14 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय परिसर स्थित पीटी ग्राउंड में गुरुवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह छह बजे से 6:50 बजे तक चला। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ मानसिक शांति एवं एकाग्रता को बढ़ावा देना है। योग अभ्यास में सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- एसएसबी सीमांत में हुआ सौ दिनी योगाभ्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.