अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एसएसबी जवानों ने किया योगाभ्यास
अररिया, जून 12 -- बथनाहा, एक संवाददाता आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एसएसबी 56वीं मुख्यालय बथनाहा के पीटी ग्राउंड में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी (कमांडिंग अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता ने किया। सुबह छह बजे से 6:50 बजे तक आयोजित योग सत्र में वाहिनी मुख्यालय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा अन्य बल कार्मिकों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों ने योग की विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है तथा मानसिक तनाव कम होकर एकाग्रता और कार्यकुशलता बढ़ती है। योग सत्र का मुख्य उद्देश्य जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.